ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को है धनतेरस ddnewsportal.com

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को है धनतेरस ddnewsportal.com
ज्योतिषाचार्य पं कमलकांत सेमवाल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुक्रवार को है धनतेरस 

ज्योतिषाचार्य पंडित कमलकांत सेमवाल ने दी जानकारी, बताया पूजा और खरीददारी के मुहूर्त

दीपावली का पर्व धनतेरस से शुरू होकर के भाई दूज तक 5 दिनों का पर्व है। इसे पंच पर्व भी कहा जाता है। इस पंच पर्व का पहला दिन धनतेरस से शुरू होता है जो कि इस बार 13 नवंबर को है। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं कमलकांत सेमवाल ने बताया कि 13 नवंबर शुक्रवार को धनतेरस है जिसमें 11:20 बजे से लेकर 12:03 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है।

धनतेरस पर काले रंग की चीजों को खरीदने का परहेज करना चाहिए। धनतेरस पर चांदी के सिक्के आभूषण आदि की खरीदारी शुभ रहती है। उन्होंने बताया कि मुख्यता धनतेरस की पूजा का शुभ मुहूर्त 5:32 बजे से शुरू होकर 5:59 बजे शाम तक रहेगा। महज 27 मिनट के इस शुभ मुहूर्त में पूजा करना विशेष फलदाई माना जाएगा। इसी वक्त दीपदान करना ही शुभ रहेगा। शुक्रवार 13 नवंबर को ही धनतेरस पर खरीदारी के लिए पहला मुहूर्त

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक होगा। धनतेरस पर झाड़ू अवश्य खरीदें क्योकि झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। धनतेरस पर घर की सफाई अवश्य करनी चाहिए जो कि शुभता का प्रतीक हैं। 13 नवंबर की शाम को 6:00 बजे के बाद चतुर्दशी लग जाएगी जो 14 नवंबर को चतुर्दशी दोपहर 2:18 बजे तक रहेगी। उसके उपरांत अमावस्या प्रारंभ हो जाएगी जो कि 15 नवंबर को 10:37 बजे तक रहेगी। इसलिए दीपावली का पर्व 14

नवंबर को ही मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धनतेरस से भाईदूज तक घी का दीपक जलाएं। भगवान धन्वंतरी को कृष्णा, तुलसी, गाय का दूध और उससे बने मक्खन का ही भोग लगाना चाहिए। भगवान धनवंतरि की पूजा के समय पूजा सामग्री के साथ औषधियों को रखें और इन ओषधियों को प्रसाद के तौर पर खाने से बीमारियां दूर होती हैं। कहते हैं कि समुद्र मंथन के समय जब भगवान धन्वंतरी प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में पीतल का कलश था, जोकि अमृत से भरा हुआ था। ऐसी मान्यता है कि धनवंतरी जी को पीतल बहुत पसंद था इसलिए इस दिन पीतल की वस्तु अवश्य खरीदनी चाहिए।

वहीं, लोगों द्वारा वीरवार को भी धनतेरस का पर्व मनाया गया। कईं लोगों ने सोशल प्लेटफार्म पर एक दूसरे को बधाईयाँ प्रेषित की। बाजार मे भी खरीददारी करने आए लोगों की भीड़ रही। खासकर बर्तन भंडार और ज्वैलर्स के पास काफी खरीददार देखे गये।